फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four people selected in home stay scheme

Haridwar News: होम स्टे योजना में हुआ चार लोगों का चयन

Sat, 21 Sep 2024 03:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Four people selected in home stay scheme
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे विकास योजना के अंतर्गत आवेदकों के साक्षात्कार के लिए जिला चयन समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में वाहन मद के अंतर्गत 34 आवेदक व दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होम स्टे विकास योजना के तहत छह आवेदकों ने आवेदन किया। इसमें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना में वाहन मद के 15 आवेदन पत्र एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होम स्टे विकास योजना के छह आवेदन पत्रों को जिला अनुश्रवण समिति के सम्मुख रखा गया। सभी आवेदकों का साक्षात्कार कर समिति ने वाहन मद में नौ आवेदकों की 1.45 करोड़ की धनराशि को स्वीकृत किया।
विज्ञापन




इसी तरह होम स्टे योजना के अंतर्गत चार आवेदकों की 1.09 करोड़ धनराशि की योजनाओं को वित्त पोषण हेतु चयन किया गया। इस दौरान बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी, लीड बैंक अधिकारी कपिश कुमार, पीएस असवाल, रश्मि पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed