{"_id":"5fc6834b8ebc3e9bb45275ad","slug":"four-people-including-the-gangster-s-gang-leader-arrested-haridwar-news-drn363446130","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का सरगना समेत चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह का सरगना समेत चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली में वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते एसएसपी ।
- फोटो : HARIDWAR
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की एक बाइक और 11 बाइक के स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं। आरोपी बाइक को चोरी करने के बाद एक कबाड़ी की दुकान में काटकर स्पेयर पार्ट्स बेचते थे।
एसएसपी सैंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिन इलाकों से वाहन चोरी हुए थे वहां आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पूर्व में वाहन चोरी के आरोप में जेल गए लोगों से पूछताछ की गई। सोमवार रात मुखबिर ने सेक्टर दो से भगत सिंह चौक जाने वाले मार्ग पर चार लोगों द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-फरोख्त करने की सूचना दी। पुलिस ने रात में छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
थाने में लाकर पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी आलोक तिवारी निवासी औरंगाबाद लखीमपुर खीरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसने सिडकुल, रानीपुर और ज्वालापुर क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। चोरी के वाहनों को कुर्बान निवासी गंगोह सहारनपुर को बेच रहा था। कुर्बान की डैंसो चौक सिडकुल में कबाड़ी का गोदाम है। गोदाम में चोरी के वाहनों को अब्दुल रहमान निवासी गंगोह सहारनपुर और सूरज सैनी निवासी गंगोह सहारनपुर के साथ मिलकर काटता था। स्पेयर पार्ट्स अलग अलग कर बेचे जाते थे। इसका मुनाफा चारों आपस में बांटते थे।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने चोरी की एक बाइक बरामद की है, जो कि थाना सिडकुल क्षेत्र से चोरी की गई थी। चोरी के 11 मोटसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स (इंजन, केबिनेट हेट, चेसिस, साईलेंसर, पेट्रोल टंकी, शॉकर और टायर) बरामद किए हैं। बरामद इंजन और चेसिस का मिलान जिले के अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी हुए दोपहिया वाहनों से कराया जा रहा है। बाइक चोरी करने वाला मुख्य आरोपी आलोक तिवारी रावली महदूद में रहता है, जबकि तीनों आरोपी डैंसो चौक में रहते हैं। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय भी मौजूद रही। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में दारोगा सुनील रावत, लक्ष्मी प्रसाद, कांस्टेबल निर्मल, मनमोहन, रविंद्र नेेेगी, देवेंद्र चौधरी, सतेंद्र यादव और सुखदेव मौजूद रहे।