फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four Kanwariyas who went missing after being washed away in the Ganges are registered missing

Haridwar News: गंगा में बहकर लापता हुए चार कांवड़ियों की गुमशुदगी दर्ज

Sat, 14 Sep 2024 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four Kanwariyas who went missing after being washed away in the Ganges are registered missing
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में कांवड़ मेले के दौरान गंगा में बहकर लापता हुए हरियाणा के चार कांवड़ यात्रियों की परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, विक्रम निवासी कैथल हरियाणा ने शिकायत देकर बताया कि 27 जुलाई को उसका भाई तरसेम (18) पुत्र राम कुमार गंगाजल लेने हरिद्वार आया था। 29 जुलाई की दोपहर बैरागी कैंप गंगा में नहाने गया था। जहां गंगा के तेज बहाव की लहर में बह गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। बलवंत निवासी कैथल हरियाणा ने बताया कि 27 जुलाई को ही उसका भांजा तूफान (17) पुत्र जयवीर निवासी निवासी फतेहाबाद हरियाणा बैरागी कैंप में 29 जुलाई को गंगा नहाते समय तेज बहाव में बह गया था। उसका भी कुछ पता नहीं चल सका।


रोशनलाल निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा ने शिकायत दी कि उसका भांजा राजेश (18) पुत्र महेंद्र निवासी कैथल हरियाणा 29 जुलाई को बैरागी कैंप में गंगा में नहाते समय बहकर लापता हो गया था। बिजेंद्र निवासी पलवल हरियाणा ने बताया कि उसका भांजा विजय कुमार (29) पुत्र धर्मवीर निवासी पलवल बैरागी कैंप के पास नीलधारा में नहाते समय बह गया था, उसका आज तक पता नहीं चला। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed