फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four arrested planning to cut pockets of passengers

आरती में शामिल यात्रियों की जेब काटने की योजना बनाते चार गिरफ्तार

Sun, 16 Jan 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Four arrested planning to cut pockets of passengers
हरकी पैड़ी पर आयोजित होने वाली संध्याकालीन आरती में शामिल श्रद्धालुओं की जेब काटने की योजना बना रहे चार जेबकतरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि चौकी हरकी पैड़ी प्रभारी मुकेश थलेडी अपने हमराही रविपंत, अशोक रावत व मान सिंह के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि सुभाष घाट के पास चार युवक खड़े हैं जो आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की जेब काटने की योजना बना रहे हैं। इस पर चौकी प्रभारी तुरंत ही अपनी टीम के साथ सुभाष घाट पहुंचे और चार युवकों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पीतांबर निवासी कमल दास कुटिया दुर्गा नगर खड़खड़ी, जगदेव निवासी ग्राम खुरपिया किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर, शिवम निवासी झुग्गी-झोपड़ी चंडीघाट व कैलाश निवासी खुरपिया गेट बेनी बाजार किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर बताया। तलाशी के दौरान चारों के पास से तेजधार वाले पेपर काटने के कटर भी बरामद हुए। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed