{"_id":"66007effc0cf86468005d2d6","slug":"forest-workers-sued-under-sc-st-act-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-115755-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वनकर्मियों पर भी एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वनकर्मियों पर भी एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में होलिका से लकड़ी उठाने को लेकर हुए हंगामे में वन बीट अधिकारी की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद वन कर्मचारियों को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने वन बीट अधिकारी व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार को बिल्वकेश्वर रोड मेला अस्पताल के बाहर लकड़ी एकत्र कर होलिका सजाने के दौरान राजाजी टाइगर रिजर्व की वन बीट अधिकारी मौके पर अन्य कर्मचारियों के साथ पहुंची थीं। जंगल से लकड़ी लाने की बात कहते हुए उन्होंने होलिका से लकड़ी उठा ली थी। इसको लेकर विवाद हो गया था। लोगों ने हंगामा करते हुए धरना-प्रदर्शन कर वनकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इधर, मायापुर पूर्वी बीट हरिद्वार रेंज की वनबीट अधिकारी योगिता ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
वहीं, वरुण निवासी बिल्वकेश्वर रोड वाल्मीकि बस्ती ने शिकायत दी कि होलिका में समाज के लोग लकड़ी लगा रहे थे। तभी राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की कर्मचारी योगिता और अन्य सात-आठ कर्मचारियों ने लकड़ी उठानी शुरू कर दी। बच्चों से अभद्रता करने लगे। समाज के लोगों ने समझाने की कोशिश तो गाली गलौज कर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। सबक सिखाते हुए मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ सिटी कर रही हैं।