डीएफओ का ट्रांसफर करने की मांग पर अड़े वनकर्मियों का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक एक सूत्री मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
उत्तराखंड फॉरेस्ट संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 13 दिसंबर से वन कर्मचारी डीएफओ डीएस मीणा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए आंदोलित हैं। वह डीएफओ का ट्रांसफर करने की मांग कर रहे हैं। मांग को लेकर चल रहे धरने पर मंगलवार पर उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष दीप चंद्र पांडेय के आह्वान पर आज बुधवार को प्रदेश के समस्त लिपिक एक दिवसीय कार्यबहिष्कार पर रहेंगे। कहा कि दो दिनों में यदि डीएफओ का ट्रांसफर नहीं हुआ तो 56 विभागों के समस्त मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर एसएन शर्मा, शेखरचंद्र जोशी, राजवीर सिंह, हरीश भटट्, रणबीर सिंह रावत, दिनेश लखेड़ा, नरेद्र कुमार, रामकुमार वर्मा, बुरहान अली, दीपक नेगी, बालम नेगी, पंकज सैनी, अरूण सैनी, अनुज सैनी, सुरेश, गुलफाम, पुष्पा जोशी, मयूरी गौतम, किरन रावत, बबीता, निशा आदि मौजूद रहे।