फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five women will get water testing training in every village

हर गांव में पांच महिलाओं को मिलेगा पानी जांच का प्रशिक्षण

Sat, 14 May 2022 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Five women will get water testing training in every village
जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के करीब 438 गांवों में हर घर, नल से जल पहुंचाने के कार्य को लेकर अधिकारियों ने बैठक की। जिसमें मिशन के साथ ही पंचायती राज विभाग और जल संस्थान, पेयजल निगम के अधिकारियों की संयुक्त रूप से समन्वय के साथ काम करने की जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में तय हुआ कि हर गांव में पानी की जांच के लिए पांच महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर बैठक हुई। मुख्य अभियंता एवं अपर परियोजना निदेशक जल जीवन मिशन बीके पांडेय ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर, नल से जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत हर घर में प्रति व्यक्ति प्रति घंटा 55 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल संस्थान, जल निगम, पंचायती राज विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हर गांव में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के साथ ही पानी की गुणवत्ता की जांच महिलाएं कर सकेंगी। इसके लिए हर गांव में पांच-पांच महिलाओं को पानी की जांच किट के साथ ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घरों के अलावा गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, बरातघर आदि में पेयजल पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता अनंत सैनी, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता मो. मीसम, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मदन सेन, जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed