फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five miscreants arrested for robbery and theft

लूट व चोरी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

Sun, 17 Oct 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Five miscreants arrested for robbery and theft
नखल पुलिस की गिरफ्त में हरेराम आश्रम में चोरी करने वाले आरोपी । - फोटो : HARIDWAR
डीआईजी/एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पथरी थाने में लूट एवं चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पथरी थाने में आयोजित पत्रकारवार्ता में डीआईजी/एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पथरी जंगल के किनारे काठापीर दरगाह के निकट पदार्था जाने वाले मार्ग पर लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान एवं पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार सवार पांच बदमाशों को पकड़ा है। कार की तलाशी लेने पर उसमें लूट व चोरी की घटनाओं से संबंधित सामान, जेवर, नकदी और दो तमंचे बरामद हुए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे पहले घटनास्थल की रेकी कर उसके बाद उस स्थान पर लूट व चोरी की घटना को अंजाम देते थे। बदमाशों ने पथरी क्षेत्र के गांव शेरपुर व लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर में घरों में लूट और कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पकड़े गए बदमाशों में फरमान, उस्मान, सलमान निवासी मोहल्ला ईदगाह, सुल्तानपुर व शादाब निवासी खंड़जा कुतुबपुर और आबिद निवासी मुंडाखेड़ा थाना लक्सर शामिल हैं। वहीं जिशान निवासी सुल्तानपुर फरार चल रहा है। पत्रकारवार्ता के दौरान सीओ लक्सर बहादुर सिंह चौहान, लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान एवं पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार व एसओजी रुड़की प्रभारी जहांगीर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed