{"_id":"57aa25534f1c1b8667ee54b9","slug":"five-including-crusher-owner-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशर मालिक सहित पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रशर मालिक सहित पांच पर मुकदमा
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। फर्जी रायल्टी के आधार पर उपखनिज खरीदने और बेचने के मामले में एक स्टोन क्रशर स्वामी और चार पट्टा धारक कानूनी फंदे में फंस गए। मंगलवार देर शाम पथरी थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व खनिज अधिनियम समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्रशर मालिक एक कांग्रेस नेत्री का पुत्र बताया गया है।
विज्ञापन
खनन भूतत्व खनिजकर्म विभाग के उपनिदेशक सुनील पंवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भोगपुर क्षेत्र के चार पट्टा स्वामियों ने फर्जी रायल्टी पत्र तैयार कर राज्य सरकार को करीब 02.30 लाख रुपये की चपत लगाई है। आरोप है कि रानीमाजरा के स्टोन क्रशर स्वामी अभिषेक पुत्र किशनचंद निवासी नंद विहार कालोनी ज्वालापुर ने उपखनिज को खरीदा और अपने रिकॉर्ड में उसका भंडारण किया। एसओ पथरी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पट्टा स्वामी फिरोज पुत्र बरकत निवासी तेलीवाला देहरादून, प्रवीन निवासी अरण्य विहार देहरादून, अवतार निवासी रायघटी कबूलपुर लक्सर और नितिन ठकराल पुत्र जसपाल निवासी आदर्श नगर रुड़की के साथ ही रानीमाजरा के स्टोन क्रशर स्वामी अभिषेक पुत्र किशनचंद निवासी नंद विहार कालोनी ज्वालापुर के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
-----------
- गंगा में डूब रही महिला को बचाया
हरिद्वार। वीआईपी घाट के पास गंगा में डूब रही एक महिला को जल पुलिस ने बचा लिया। महिला का नाम शिवधारी निवासी फिरोजाबाद यूपी बताया गया है। टीम में जानूपाल, गौरव शर्मा, अतुल शामिल रहे।
विज्ञापन
-----------
पेड़ काटने के विवाद में वनकर्मी निलंबित
धनौरी। डीएफओ एचके सिंह ने खानपुर रेंज में पिछले दिनों हुए पेड़ों के कटान के मामले में एक वनकर्मी शेरअली की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया है। एसडीओ एनपी शर्मा को मामले की जांच सौंपी गई है। पिछले दिनों खानपुर रेज में पड़ कटान की शिकायत मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए यह आदेश किए गए।