{"_id":"69ad7dc2a58e8f0ef602a048","slug":"five-arrested-for-rioting-and-violence-at-different-places-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145827-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अलग-अलग जगहों पर हुड़दंग, मारपीट में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अलग-अलग जगहों पर हुड़दंग, मारपीट में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुड़दंग मचाने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात पुलिस को अलग-अलग जगहों पर झगड़े और हुड़दंग मचाने की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि फाउंड्री गेट के पास आरोपी राजन कुमार निवासी मोहल्ला घास मंडी ज्वालापुर को नशे की हालत में एक महिला के साथ झगड़ा करते हुए गिरफ्तार किया गया। टिबड़ी कॉलोनी से विकास कुमार निवासी टिबड़ी को अपनी पत्नी व उसके परिजनों के साथ नशे में मारपीट व झगड़ा करने पर हिरासत में ले लिया गया। ग्राम दादूपुर गोविंदपुर में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व गाली-गलौज करने पर साजिद, साहिल व सुहेब को गिरफ्तार किया गया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।