Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five accused arrested in illegal liquor and betting case

Haridwar News: अवैध शराब और सट्टेबाजी में पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 05:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested in illegal liquor and betting case
हरिद्वार। रानीपुर और ज्वालापुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अवैध शराब और सट्टे की खाईबाड़ी में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि शिवलोक कॉलोनी गेट के भीतर खाली मैदान में झोपड़ी के पास सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए आरोपी यूतेश कुमार निवासी शिवलोक कॉलोनी साईं मंदिर के पास और विशाल निवासी ग्राम मिस्सरपुर थाना कनखल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल, नौ सट्टा रजिस्टर और 6300 रुपये बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


वहीं ज्वालापुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार को चेकिंग के दौरान आरोपी मोहन लाल उर्फ मोनू निवासी बैरागी कैंप थाना कनखल को 52 पव्वे देसी शराब के साथ पकड़ा। उदय निवासी कटहरा बाजार ज्वालापुर को 50 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए आरोपी शोभित निवासी विष्णु लोक कॉलोनी रानीपुर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पैन, डायरी और 1470 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed