{"_id":"6855a944ecb8cb706b089b7f","slug":"first-counseling-completed-in-gurukul-kangri-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-134469-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में पहली काउंसलिंग संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में पहली काउंसलिंग संपन्न
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए पहली काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के आधार पर की गई। कुलपति प्रो. हेमलता ने विभागों में बनी प्रवेश समितियों का निरीक्षण किया।
कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में नए कोर्स संचालित किए गए हैं। इनके प्रवेश भी काउंसलिंग के माध्यम से किए जाएंगे। पर्यावरण, सूक्ष्म जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित, प्रबंधन आदि पीजी पाठ्यक्रमों में सीयूईअी से प्रथम प्रवेश काउंसलिंग आयोजित की गई।
प्रवेश प्रक्रिया के निदेशक प्रो.कर्मजीत भाटिया ने बताया कि काउंसलिंग का पहला चरण शाम पांच बजे तक संचालित किया गया। प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पहले से ही पूर्ण कर ली गई थी, ताकि अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार के प्रभारी एवं उपकुलसचिव राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बाहर से आने वाली अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए पूर्व से ही सभी तैयारियां का अवलोकन किया गया। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फाॅर्म की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई।