फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fire in electrical box, supply stalled for hours

विद्युत बॉक्स में लगी आग, घंटों ठप रही सप्लाई

Sun, 01 May 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fire in electrical box, supply stalled for hours
नखल में भूमिगत विद्युत लाइन के बॉक्स में लगी आग। - फोटो : HARIDWAR
कनखल क्षेत्र में भूमिगत विद्युत लाइन के बॉक्स में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही बॉक्स में तेज आवाज के साथ धमाका हो गय जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने से कई घंटे तक बिजली ठप रही। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम की टीम ने बॉक्स की मरम्मत की। इसके बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

रविवार को कनखल में वैश्य कुमार सभा के समीप दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक विद्युत बॉक्स में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग की लपटें निकलने लगीं। इसी बीच तेज आवाज में धमाका हुआ और बिजली गुल हो गई। इसके बाद स्थानीय निवासी शुभम अग्रवाल ने तुरंत इसकी सूचना ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता और बिजली सब स्टेशन पर कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम शुरू किया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार का कहना है कि गर्मी में लोड बढ़ने के कारण फाल्ट की शिकायत बढ़ जाती है। बॉक्स की मरम्मत कर आपूर्ति चालू करवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed