{"_id":"586fcb814f1c1b3d08158bbc","slug":"fir-waiting-then-will-finish-the-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर का इंतजार, फिर खत्म होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफआईआर का इंतजार, फिर खत्म होगी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस कमिंग सून का नारा हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के मंसा देवी मंदिर की दीवार पर लिखा होने के बाद अब हरिद्वार पुलिस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी में है। सोलन पुलिस से उनके यहां दर्ज हुए मुकदमे की एफआईआर मिलने के बाद ही यह कार्रवाई की जानी है।
तीन जनवरी को हरिद्वार पुलिस के उस समय होश उड़ गए थे जब यह बात सामने आई थी कि मंसा देवी मंदिर की दीवार पर आईएसआईएस कमिंग सून, पुलिस के उड़े होश का नारा लिखा हुआ है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से यह जानकारी मिलने के बाद हरिद्वार पुलिस सतर्क हो गई थी। बीट कांस्टेबल संजीव बिष्ट की ओर से इस संबंध में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया था।
शाम होते होते पूरे मामले से तस्वीर ही साफ हो गई थी। एसओजी टीम ने जब पूरे मामले की जांच की तो पता चला था यह नारा हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मंसा देवी मंदिर पर लिखा होना पाया गया है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश पुलिस जांच में भी जुटी है। ये बात सामने आने पर अब हरिद्वार पुलिस उसे मुकदमे को खत्म करने में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि सोलन से एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी जाएगी।