फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered against unknown accused for the attack.

Haridwar News: अस्पताल की इमरजेंसी में हमला करने में अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी

Tue, 22 Sep 2026 05:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against unknown accused for the attack.
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। उप जिला मेला अस्पताल के आकस्मिक विभाग में घुसकर धारदार हथियार, ईंट-पत्थर और डंडों से लैस होकर गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने पांच से ज्यादा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। विरोध करने पर हथियार लहराए। घटना में एक पीआरडी जवान को अंदरूनी चोटें भी आई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, आकस्मिक विभाग के चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक पांडेय और अन्य स्टाफ की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 20 सितंबर की मध्यरात्रि कुछ अज्ञात लोग अचानक उप जिला मेला चिकित्सालय के आकस्मिक विभाग में पहुंच गए। आरोप है कि उनके हाथों में धारदार हथियार, ईंट-पत्थर और डंडे थे। उन्होंने गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हंगामा किया और सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने धारदार हथियार भी लहराए। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान गौरव को अंदरूनी चोटें आईं। समय रहते इमरजेंसी का गेट बंद नहीं किया जाता तो चिकित्सकीय और अन्य कर्मचारियों के साथ गंभीर घटना हो सकती थी। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें मुंह पर कपड़ा बांधे हुए कई लोग अस्पताल में पहुंचकर हंगामा करते हुए पथराव करते भी दिख रहे हैं। कर्मचारियों बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों की संख्या पांच से अधिक थी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed