फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR lodged in case of theft of gold bracelet of a woman passenger

Haridwar News: महिला यात्री का सोने का कड़ा चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 08 May 2026 04:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of theft of gold bracelet of a woman passenger
हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने आई हरियाणा की एक महिला का बस में चढ़ते समय हाथ से सोने का कड़ा चोरी हो गया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संगीता संधू पत्नी धर्मवीर निवासी बाबरपुर मंडी, पानीपत हरियाणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 17 अप्रैल को अपनी बहन के साथ गंगा स्नान के लिए आई थीं। स्नान के बाद दोनों बहनें हरिद्वार बस अड्डे से जींद डिपो की बस में सवार होने पहुंचीं।
विज्ञापन

बस में काफी भीड़ थी और कुछ महिलाएं धक्का-मुक्की करते हुए बस में चढ़ रहीं थीं। इसी दौरान बातचीत में उलझाकर किसी महिला ने उनके हाथ से सोने का कड़ा निकाल लिया। भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें उस समय चोरी का पता नहीं चल सका। घर पहुंचने पर कड़ा गायब मिलने के बाद महिला को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वह हरिद्वार पहुंची और नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बस अड्डे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed