फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR against 10 for attempting to attack youth

Haridwar News: युवक पर हमला करने की कोशिश में 10 पर प्राथमिकी

Thu, 30 Apr 2026 04:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
FIR against 10 for attempting to attack youth
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के शांतिपुरम में युवक पर हमला करने की कोशिश की गई। युवक ने भागकर खुद को दोस्त के घर में बंद कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद व सात-आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, दीपांशु विमल निवासी शांतिपुरम कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल की रात करीब 8:50 बजे वह अपने घर के पास शांतिपुरम चौक पर दोस्त अभिषेक और अंश के साथ खड़ा था। इसी दौरान प्रिंस वालिया, प्रिंस कश्यप उर्फ बोडा, यशु और उनके साथ सात-आठ अन्य युवक तीन-चार बाइकों पर सवार होकर पहुंचे।
विज्ञापन




आरोप है कि प्रिंस वालिया ने दीपांशु को देखते ही अन्य साथियों को हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद सभी युवक उसकी ओर दौड़े। प्रिंस कश्यप उर्फ बोडा समेत कुछ युवकों के पास तमंचे भी थे। जान बचाने के लिए दीपांशु और उसके दोस्त घर के अंदर भागे और गेट बंद कर लिया। घर के बाहर पहुंचकर गेट पीटते रहे और जान से मारने की धमकी देते रहे। कुछ देर बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed