{"_id":"5d2780398ebc3e6d0574693a","slug":"filed-in-fake-video-case-haridwar-news-drn312623515","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनसा देवी रोपवे की फर्जी वीडियो को लेकर दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनसा देवी रोपवे की फर्जी वीडियो को लेकर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर बीते दिनों मनसा देवी रोपवे की ट्रॉली में आग का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में अब उषा ब्रेको रोपवे प्रबंधन हरकत में आया है। उसकी ओर से हरिद्वार कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भय का माहौल उत्पन्न करने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बीती पांच जुलाई को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था। वीडियो में एक ट्राली में आग लगी हुई थी, जिसे मनसा देवी के लिए चल रही उषा ब्रेको रोपवे की ट्राली बताया गया था। जबकि इस तरह की कोई घटना उषा ब्रेको पर हुई ही नहीं थी। लेकिन इस वीडियो से लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया था। देश भर से इस वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आई थी।
जानकारी में पता चला था कि यह वीडियो किसी दूसरे देश का है। इस वीडियो को लेकर उषा ब्रेको रोपवे प्रबंधन ने कड़ा रूख अपनाया है। उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख मनोज डोभाल ने हरिद्वार कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने इस वीडियो को कंपनी की छवि खराब करने की साजिश बताया। कहा कि आमजन इससे डरे, सहमे हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी जाएगी।