फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Filed complaint against Swami Chidanand Muni

स्वामी चिदानंद मुनि के खिलाफ परिवाद दर्ज

Wed, 13 Apr 2016 12:28 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 13 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन

रोशनाबाद। पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की धर्मपत्नी स्व. कमला आडवाणी की आधी अस्थियों को ऋषिकेश ले जाने के मामले में स्वामी चिदानंद मुनि के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने प्रथम अपर सिविल जज जेडी हरिद्वार की अदालत में परिवाद दायर किया है। परिवाद को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए न्यायालय ने अगली तारीख तीन मई नियत की है।

विज्ञापन

रविवार को कमला आडवाणी की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गई थी लेकिन कुछ अस्थियों का विसर्जन नहीं करके लालकृष्ण आडवाणी और उनका परिवार परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि के साथ ऋषिकेश ले गए थे। ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में बची हुई अस्थियां जमीन में डालकर उनके ऊपर पौधा रोपा गया था। इससे पुरोहित समाज आंदोलित है। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्जवल पंडित ने मंगलवार को अपने अधिवक्ता अरुण भदौरिया के मार्फत स्वामी चिदानंद मुनि पर यह आरोप लगाते हुए वाद दायर किया कि वह ही कमला आडवाणी की आधी अस्थियों के साथ आडवाणी परिवार को अपने साथ ले गए। उनके इस कृत्य से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने बताया कि वादी के बयान के लिए तीन मई की तारीख नियत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed