{"_id":"57fd38f14f1c1b3e7128fbc0","slug":"female-suicide-over-being-prevented-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटों को लेकर खुदकुशी करने जा रही महिला को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटों को लेकर खुदकुशी करने जा रही महिला को रोका
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पति के शराब पीने की आदत से तंग पत्नी अपने दो मासूम बेटों को लेकर रेलवे लाइन पर खुदकुशी करने पहुंची। पीछे-पीछे पहुंचे पति को जब होमगार्ड के जवान ने खरी-खरी सुनाई तो उसने उल्टे होमगार्ड को ही थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए जवान ने पहले पति की धुनाई कर दी। उसके बाद पुलिस ने क्लास ली। बाद में पत्नी की ओर से माफी मांगने पर पति को छोड़ दिया।
विज्ञापन
मूल रूप से गांव अमखेड़ा, तहसील धामपुर, जिला बिजनौर निवासी पेशे से दिहाड़ी मजदूर मदनपाल मोहल्ला कड़च्छ (ज्वालापुर) में परिवार के साथ रहता है। शराब पीने के आदि मदनपाल का अक्सर पत्नी शोभा से विवाद होता रहता है। मंगलवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। तभी शोभा अपने बेटे ऋतुराज (8) और शिवा (6) को लेकर घर से निकल गई। पीछे-पीछे पति ने भी दौड़ लगा दी। रेलवे फाटक के पास पहुंचकर महिला लाइन की ओर जाने लगी।
विज्ञापन
उसी समय पति ने ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड से पत्नी को रोकने की गुहार लगाई। होमगार्ड ने महिला, उसके बेटों को थाम लिया। जब महिला ने पति के शराब पीने की आदत से आजिज आकर खुदकुशी करने का इरादा जताया तो होमगार्ड ने पति को खरी-खरी सुना दी। इससे गुस्साए पति ने होमगार्ड को थप्पड़ जड़ दिया। होमगार्ड ने भी देर नहीं की और उसने भी मदनपाल को थप्पड़ जड़ दिए। उसके बाद पूरे परिवार को होमगार्ड कोतवाली लेकर पहुंचा। यहां पुलिस ने पति की जमकर क्लास ली। इसी बीच पत्नी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगी और पति को छोड़ने की गुहार लगाई। एसआई पूरण सिंह तोमर ने बताया कि चेतावनी देकर व्यक्ति को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन