फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Female labor inspector filed a complaint against the factory management to the police

Haridwar News: महिला लेबर इंस्पेक्टर ने दी फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ पुलिस को तहरीर

Sat, 04 Jan 2025 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Female labor inspector filed a complaint against the factory management to the police
हरिद्वार/बहादराबाद। फैक्ट्री में निरीक्षण के दौरान घेराव करने वाले कंपनी प्रबंधन के खिलाफ महिला लेबर इंस्पेक्टर ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर, भारतीय मजदूर संघ ने भी घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए महिला लेबर इंस्पेक्टर के पक्ष में आया है। प्रबंधन ने सरकार और विभाग के उच्चाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में बिना अनुमति के फैक्ट्री में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री संचालकों ने महिला लेबर इंस्पेक्टर को घेर लिया था। उनकी गाड़ी को लॉक कर उन्हें बंधक बना लिया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला इंस्पेक्टर को छुड़ाया था। मामले में महिला लेबर इंस्पेक्टर मीनाक्षी भट्ट ने बहादराबाद पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया है कि उन्हें भविष्य में फैैक्टरी प्रबंधन से खतरा है। इसके चलते फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि अगर यूं ही अधिकारियों के साथ बर्ताव होता रहा तो श्रमिकों का शोषण नहीं रुकेगा।
विज्ञापन

प्रकरण पर भारतीय मजदूर संघ ने भी आपत्ति जताई है। संघ के प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल ने फैक्टरी प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि संघ की ओर से पहले ही सिडकुल एवं बहादराबाद क्षेत्र में श्रमिकों का शोषण होने की बात कह रहा है। उन्हें न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। जब कोई श्रमिक अपने अधिकारों को लेकर बात करता है तो फैक्टरी मैनेजमेंट की ओर से डरा धमकाकर भगा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed