फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Father-in-law and husband-in-law sued for dowry

दहेज के आरोप में पति सहित सास-ससुर पर मुकदमा

Wed, 30 Oct 2019 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law and husband-in-law sued for dowry
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली गलोच, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर सैनी निवासी अनीता पुत्री राजपाल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 28 मई 2015 को दीपक कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी मुजफ्फरनगर के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत से अधिक रुपये खर्च किये थे। शादी के कुछ महीने बाद उनके सास ससुर कार लेने की बात करने लगे, जिस पर उन्होंने कार देने में असमर्थता जताई। आरोप है कि आये दिन उनके ससुराल वाले दहेज के लिये उसे प्रताड़ित करने लगे। साथ ही उनके साथ गली गलौच व मारपीट करने लगे। 30 जून 2019 को विवाहिता अपने बच्चे को दवाई दिलवाने बहादराबाद जा रही थी। पथरी रोह पुल के पास जब वह पहुंची तो उसी दौरान उसका पति दीपक, ससुर सुरेंद्र पाल, सास मूर्ति देवी, अन्य सुधीर, रूपा निवासीगण मुजफ्फरनगर, बबली पत्नी सुनील व सुनील निवासीगण टाडा जलालपुर सभी थाना भगवानपुर पहुंचे और उनके बच्चे को छीनने का प्रयास करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने उनके बच्चे की जान बचाई। जाते जाते उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत लिखित रूप से स्थानीय पुलिस को दी। मगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होते देख पीड़िता ने कोर्ट में एक शिकायती पत्र दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने थाना बहादराबाद पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed