फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers will surround Governor's residence with buffalo buggies: Naresh Tikait

26 जून को भैंसा बुग्गी लेकर राज्यपाल आवास घेराव करेंगे किसान

Fri, 18 Jun 2021 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farmers will surround Governor's residence with buffalo buggies: Naresh Tikait
भारतीय किसान यूनियन टिकैत का तीन दिवसीय किसान कुंभ कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास करने के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के समर्थन में 26 जून को ट्रैक्टर और भैंसा बुग्गियों के साथ देहरादून स्थित राज्यपाल आवास का घेराव करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

वीआईपी घाट पर आयोजित सांकेतिक किसान कुंभ में उन्होंने कहा कि पहाड़ के किसानों को खेतों से मंडी तक अपनी उपज को लाने में ट्रांसपोर्ट का बहुत अधिक खर्च वहन करना पड़ता है। इसलिए सरकार पहाड़ के किसानों को ट्रांसपोर्ट सब्सिडी दे। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के किसान जंगली जानवरों से परेशान हैं। जंगली जानवरों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। पहाड़ों पर चकबंदी प्रक्रिया शुरू की जाए। देशभर के किसानों को डीजल कार्ड बनाकर 40 रुपये प्रति डीजल उपलब्ध कराएं। कोरोनाकाल के बिजली, पानी बिल और स्कूलों की फीस व सभी प्रकार के टैक्स माफ करके आमजन को राहत दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक गाजीपुर, टिकरी और सिंधू बॉर्डर पर आंदोलन जारी रहेगा। कोरोना संक्रमण खत्म होने पर पूरे देश में कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन का बिगुल भी फूंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन से उत्तराखंड के आखिरी गांव माणा तक के किसानों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल्द ही पहाड़ पर भाकियू को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गाजीपुर और दिल्ली में किसानों पर जो अत्याचार किया है, उसकी फिल्म आने वाले विधानसभा चुनाव में गांव-गांव में दिखाकर जानकारी किसानों को दी जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री, धर्मेंद्र, अरविंद राठी, रोहित चौधरी, अमित सैनी, पिंटू, सुकरमपाल, भूपेंद्र सैनी, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सीके सिंह, रामपाल आदि मौजूद रहे।

--------
विजय बने रहेंगे जिलाध्यक्ष
हरिद्वार। किसान कुंभ में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री का तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने पर उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर दिया। जिससे विजय शास्त्री को फिर से तीन साल के लिए जिलाध्यक्ष बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed