{"_id":"69f09bb18331c77aa50e8f07","slug":"farmers-protest-against-power-cuts-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-148091-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पथरी। ग्राम पंचायत धनपुरा-घिस्सुपुरा के ग्रामीण मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान होकर पथरी में बिजली घर पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में सुधार किए जाने की मांग को लेकर एसडीओ सचिन सचदेवा को ज्ञापन सौंपा। एसडीओ सचिन सचदेवा ने ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किए जाने का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों ने मांग की कि तत्काल प्रभाव से जारी रोस्टिंग (बिजली कटौती) को बंद किया जाए और क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कटौती का भार केवल ग्रामीण क्षेत्रों पर डाला जा रहा है, जबकि आसपास की फैक्ट्रियों में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहती है। इससे गांव के लोग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों व किसानों का कहना है कि इस समय गन्ने की बुवाई का सीजन चल रहा है और खेतों में सिंचाई के लिए बिजली अत्यंत आवश्यक है। क्षेत्र में नियमित बिजली न आने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि कई बार रात के समय खेतों में पानी लगाने जाना पड़ता है, जहां जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है। क्षेत्र में वर्षों से एक जंगली हाथी घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद सलीम, उप प्रधान तंजीम अली, धनपुरा ग्राम पंचायत सदस्य मांगा हसन अंसारी, नाजिम शाह, सत्तार शाह, शकील अहमद अंसारी, शमशाद अली, गुलबहार, ज़ुबैर, गुलशन आदि मौजूद रहे।