फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers have lost their sleep due to changed weather

Haridwar News: बारिश से गेहूं और सरसों की फसलों नुकसान

Mon, 01 Apr 2024 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers have lost their sleep due to changed weather
I अचानक बदले मौसम के मिजाज ने उड़ाई किसानों की नींदI
विज्ञापन




किसानों की कड़ी मेहनत से तैयार फसलों पर काले बादल उमड़ने लगे हैं। शनिवार सुबह बदले मौसम के मिजाज से तो किसानों की नींद उड़ गई, गेहूं और सरसों की फसल को बारिश और हवाओं से नुकसान पहुंचा है। इससे किसान परेशान हैं। आगे भी मौसम खराब रहने की चेतावनी से काश्तकारों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

जनपद हरिद्वार में प्रमुख गेहूं की फसल लगभग 45 हजार हेक्टेयर पर बोई गई है। अब फसल तैयार होने की तरफ है। एक सप्ताह बाद तो किसानों की ओर से पक कर तैयार गेहूं की फसल की कटाई करने की योजना है। सरसों की कटाई तो किसानों की ओर से की जा रही है, लेकिन शनिवार सुबह घने बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी फसल हवा से जमीन पर गिर गई। वहीं, खेतों में पड़ी सरसों की फसल बारिश में भीग गई।
विज्ञापन




किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल गिरने से उत्पादन में कमी आएगी। सरसों भीगने से भी उत्पादन गिर जाएगा। इससे किसानों को घाटा उठाना पड़ सकता है। उधर, आने वाले एक सप्ताह और बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई। मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी से किसानों की गेहूं की कटाई प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iकृषि विभाग करेगा सर्वेI

Iबारिश से फसलाें को हुए नुकसान का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए कृषि ब्लॉक प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विजय देवराड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी, हरिद्वारI





Iबहादराबाद क्षेत्र में भी गिरी फसलI



शनिवार सुबह किसान जब बारिश के बीच खेतों पर पहुंचे तो गिरी हुई गेहूं व सरसों की फसल देखकर उनके होश उड़ गए। गांव रोहालकी, बोंगला, सहदेवपुर, अलीपुर, अहमदपुर के खेतों में गेहूं और सरसों की फसलों को बारिश ने नुकसान पहुंचाया है। रोहालकी के किसान सुशील कुमार ने बताया कि करीब सात बीघा में गेहूं की फसल बोई है। हवा से फसल गिर गई। अहमदपुर के किसान प्रदीप की 20 बीघा में गेहूं की फसल लगी है। बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा है। बोंगला के किसान कल्याण सिंह ने भी फसल गिरने से चिंता जाहिर की है।






Iपांच घंटे गुल रही बिजलीI



शनिवार सुबह से चली तेज हवा और झमाझम बारिश ने बिजली विभाग को एक बार फिर से संकट में डाल दिया। बारिश और तेज हवा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। सुबह नौ बजे के बाद बिजली सप्लाई शुरू हो गई। बिजली नहीं आने से पानी की भारी किल्लत भी लोगों को झेलनी पड़ी। सुबह के समय बिजली नहीं आने के कारण पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाई। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पानी की समस्या से जूझते नजर आए। लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर इधर से उधर भटकते रहे। ग्रामीण प्रवीण, विशाल और ललित ने बताया कि गांव में सुबह से पानी नहीं आया। इस कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर सुबह 10 बजे के बाद पानी की आपूर्ति सुचारू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed