फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers expressed displeasure over paddy purchase

धान खरीद को लेकर किसानों ने जताई नाराजगी

Mon, 25 Oct 2021 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers expressed displeasure over paddy purchase
धान क्रय केंद्र बहादराबाद पर क्षमता के अनुरूप धान की खरीदारी न होने पर सोमवार को किसानों ने विपणन अधिकारी से नाराजगी व्यक्त की। किसानों का कहना था कि धान पूरा नहीं खरीदा जा रहा है। वहीं, धान क्रय केंद्र पहुंचीं विपणन अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में मात्र दो राइस मिल ही सरकारी धान खरीद रही हैं। इस कारण किसान परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

सहदेवपुर के किसान सुखदेव सिंह ने बताया कि गोदाम पर धान खरीद कम हो रही है। मिल मालिकों पर सरकार का कोई दबाव नहीं है, इसलिए मिल मालिक सरकारी धान नहीं खरीद रहे हैं। कुछ लोग किसानों के नाम पर दलाली कर मिल मालिकों से सांठ गांठ कर सिर्फ रजिस्टेशन के नाम टोकन लेना चाहते हैं। इससे वे मिल मालिकों के पास पड़ा चावल नंबर एक करना चाहते हैं। अलीपुर के किसान अजय कुमार ने बताया कि जब तक सभी राइस मिल धान नहीं लेंगी, तब तक समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन

सरकार को मिल मालिकों पर दबाव बनाकर मिल चालू करवानी चाहिए। विपणन अधिकारी निधि अरोड़ा ने बताया कि लगभग 400 क्विंटल धान प्रतिदिन खरीद जा रहा है। उनके पास सिर्फ दो राइस मिल हैं, जिनके पास वे खरीद हुआ धान भेजते हैं। यदि अन्य राइस मिल भी सरकारी धान लेने को राजी हो जाएं तो समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसानों के नाम पर बेवजह परेशान कर रहे हैं। क्रय केंद्र पर जितना धान किसान ला रहे हैं। सभी खरीदा जा रहा है। किसानों ने वर्तमान में धान खरीद केंद्र को गलत स्थान पर स्थापित किया जाना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed