{"_id":"5759b9164f1c1b9f659c55f7","slug":"farmers-come-together-to-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":" किसानों को संगठित होकर लड़ना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को संगठित होकर लड़ना होगा
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
िककिसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे देश का किसान आर्थिक रूप से पिछड़ रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। कहा कि किसानों को संगठित होकर लड़ना होगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रोड़ीबेल वाला ग्राउंड में शुरू हुुए यूनियन के तीन दिवसीय सम्मेलन शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार आदि राज्यों के किसान पहुंचे हैं। पहले सत्र में ओलावृष्टि, सूखा पड़ने पर उचित मुआवजा न देने, गन्ने का भुगतान न करने सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप ने कहा कि किसानों के हितों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार गंभीर नहीं है। लगातार किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार किसानों के कर्ज को लेकर चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने हित की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। राष्ट्रीय महासचिव चौ. विजय सिंह सहरावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसानों की भागीदारी अहम होगी। भारतवर्ष का किसान मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो रहा है। किसानों के हितों में जो कार्य होने चाहिए थे वो नहीं हो पा रहे हैं। किसान कर्ज के तले लगातार दबता जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सुरेंद्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ठा. ओमप्रताप सिंह, अनिल मलिक, बाबू सिंह, ओंमकार आजाद, मास्टर सुखवीर सिंह, चौ. वीर सिंह, चौ. रामकुमार, डोरी पहलवान, जितेंद्र रणधावा, संजीव कुमार, शिवकुमार, रामरतन सिसौदिया, पदम सिंह, प्रधान हरवीर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन