फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Far from destroying the larvae did not reach the victims' house

लार्वा नष्ट कराना तो दूर पीड़ितों के घर तक नहीं पहुंचे

Thu, 27 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 27 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डेंगू के केस आने अभी बंद नहीं हुए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभियान बंद कर दिए हैं। हालात ये है कि हरिद्वार में डेंगू से मौत होनेे के बाद मुख्यमंत्री ने तो अधिकारियों को बुलाकर रिपोर्ट तलब की, इसके बाद भी धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा।  यहां तक चार दिन पहले डेंगू से कनखल की युवती की मौत होने पर उनके घर तक भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी।

बृहस्पतिवार को डेंगू के 10 मरीजों के मामले सामने आए। अब तक डेंगू के 1400 मरीजों के मामले जनपद में हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद थी कि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक डेंगू के मामले स्वत: समाप्त हो जाएंगे। लगातार मरीजों के मामले आने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभियान बंद कर दिए हैं। जागरूकता कार्यक्रम करने वाली टीम के साथ फॉगिंग कार्य भी पूरी तरह से बंद हो गया है। यहां तक कि चार दिन पहले कनखल निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी की भतीजी नुपूर की डेंगू से मौत हो जाने पर भी उनके घर तक स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मी तक नहीं पहुंचा। जबकि देहरादून में मात्र डेंगू के मरीज आते ही टीम घर पर पहुंच कर छिड़काव आदि कार्य कर रही है। दूसरे अब तक करीब 1200 मरीजों के सैंपल एकत्रित हो चुके हैं, लेकिन उनका एलाइजा तक नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


डेंगू के मरीजों में कमी आई है। ठंड बढ़ने से लार्वा स्वत: समाप्त हो जाएगा। जिन स्थानों पर अब डेंगू के मरीजों के मामले आएंगे वहां पर टीम भेजी जाएगी। एलाइजा शुक्रवार को लगवाया जाएगा, ताकि मरीजों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. बीएस जंगपांगी, सीएमओ, हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed