{"_id":"66df526db0a8349e4e01b2b6","slug":"famous-singer-kanhaiya-mittal-will-come-to-haridwar-today-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-122821-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आज हरिद्वार आएंगे प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आज हरिद्वार आएंगे प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल
विज्ञापन
हरिद्वार। संतोषी माता आश्रम कनखल में श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा और स्वर्ण जयंती संन्यास समारोह के चौथे दिन कथा व्यास स्वामी श्रवणानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि कलयुग में श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा को सुनने से जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि व्यस्तम जीवन से समय निकालकर कथा को जरूर सुनना चाहिए। समारोह में मंगलवार को कन्हैया मित्तल आएंगे, जो रात्रि कार्यक्रम में अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।
कथा व्यास स्वामी श्रवणानंद सरस्वती वृंदावन वाले महाराज ने कहा कि धर्मनगरी में कथा सुनने से कई गुना धर्मलाभ मिलता है, क्योंकि, धर्मनगरी में गंगा और शक्तिपीठ देवियों का वास है। इसलिए, धर्मनगरी में कथा को जरूर सुनना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषी माता ने कहा कि जीवन में ईश्वर से बढ़कर कुछ भी नहीं है। अगर व्यक्ति को अपने को जानना है तो ईश्वर का ध्यान किया जाए। कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है।
स्वर्ण जयंती समारोह में देश के कोनों-कोनों से लोग पहुंच रहे हैं। जिनकी ओर से कथा का श्रवण किया जा रहा है। रात्रि धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाया जा रहा है। मंगलवार को प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल आएंगे। जो धार्मिक गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर ईश्वर अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, अशोक शांडिल्य, योगेश आदि मौजूद रहे।