{"_id":"5e7115fa8ebc3ea4dd479398","slug":"fake-policeman-caught-carrying-consignment-haridwar-news-drn339504328","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों की खेप ले जाता नकली पुलिसकर्मी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहों की खेप ले जाता नकली पुलिसकर्मी दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र के गांव रोशनाबाद में असलहों की खेप ले जा रहे एक फर्जी पुलिसकर्मी को पकड़कर ग्रामीणों ने बुरी तरह पीटा। उसके कब्जे से मिले बैग से तमंचे मिले हैं। देर शाम तक सिडकुल थाने में अधिकारी फर्जी पुलिसकर्मी से पूछताछ में जुटे थे।
सिडकुल पुलिस को सूचना मिली थी कि पुलिसकर्मी के वेष में एक हथियार तस्कर असलहों की खेप लेकर जा रहा है। सिडकुल पुलिस ने नकली पुलिसकर्मी का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस को देखकर भाग रहे नकली पुलिसकर्मी को गांव औरंगाबाद में ग्रामीणों ने घेर लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने उसे बुरी तरह पीटा। फिर उसके बैग की तलाशी ली तो उसके कब्जे से भारी संख्या में देसी तमंचे बरामद हुए। इधर पीछा कर रही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे तैसे भीड़ के चंगुल से नकली पुलिसकर्मी को छुड़ाया। देर शाम तक पुलिस अधिकारी हथियार तस्कर से पूछताछ में जुटे हुए थे।
बताया जा रहा है कि दबोचा गया आरोपी पूर्व में मंगलौर में हुई पेट्रोल पंप लूट के आरोप में जेल जा चुका है और कुछ माह पूर्व ही जेल से जमानत पर छूटकर आया था। उसके साथ एक युवक भी था, जो भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस की पूछताछ का फोकस इस बात पर है कि आखिर पुलिस की वर्दी पहनकर कहां वारदात को अंजाम देने की योजना थी। नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।