{"_id":"577951ec4f1c1bf96f7f9ec8","slug":"fair-area-divided-into-37-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला क्षेत्र को 37 सेक्टरों में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला क्षेत्र को 37 सेक्टरों में बांटा
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के सोमवार को होने वाले स्नान के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 13 जोन और 37 सेक्टरों में बांटा है। एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर को मेला क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
मेले में आने वाली भीड़ के नियंत्रण और अधिक सुविधाएं देने को लेकर रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के सभागार में मेला ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डीएम हरबंस सिंह चुघ एवं एसएसपी राजीव स्वरुप ने सुरक्षा और सुविधाओं के हिसाब से पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। हरकी पैड़ी एवं आसपास के गंगा घाटों पर भीड़ नहीं होने देने, उठाईगिरों की धरपकड़ करने और पुलों पर अतिक्रमण नहीं होने देने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह फोर्स तैनात रहेगा
हरिद्वार। दो एएसपी, 11 सीओ, 26 एसओ निरीक्षक, 68 एसआई, 11महिला एसआई, 60 हेड कांस्टेबल, 391 कांस्टेबल, 84 महिला कांस्टेबल 85, तीन टीएसआई, 22 हेड कांस्टेबल यातायात, 83 कांस्टेबल यातायात, 305 प्रशिक्षु एसआई, 15 एलआईयू कर्मी, दो टीम बम निरोधक दस्ता, दो फायर टैंकर, दो टीम जल पुलिस, पांच घुड़सवार पुलिस, तीन डॉग स्कवॉयड, दो यूनिट टीयर गैस, दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
जरूरत पड़ी तो लागू करेंगे ट्रैफिक डायवर्जन
पुलिस के अनुसार यदि भीड़ ज्यादा आती है तो जरूरत पड़ने पर यातायात का परिवर्तित रूट प्लान लागू किया जाएगा। ऐसे में दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आने वाले हल्के वाहन मुजफ्फरनगर से नारसन की ओर न जाकर फलौदा से लक्सर जगजीतपुर होते हुए बैरागी कैंप कनखल में पार्क किए जाएंगे।
देहरादून और ऋषिकेश से दिल्ली की ओर आने वाले हल्के वाहन डोईवाला, नेपाली फार्म, आईडीपीएल बैराज, चीला मार्ग, चण्डीचौकी से बहादराबाद होते हुए रुड़की की ओर जा सकेंगे। ये व्यवस्था हिलबाईपास मार्ग न खुलने की दशा में लागू होगी। मुरादाबाद और बिजनौर से हरिद्वार को आने वाले हल्के वाहन नहर पटरी होते हुए गौरीशंकर पार्किंग में लाए जाएंगे।
बारिश से फसल गिरी
धनौरी। शनिवार की रात औश्र रविवार को हुई बारिश वैसे तो फसलों के कारण लाभदायक मानी जा रही है। इस बारिश से क्षेत्र में जगह-जगह चरई की फसल गिर गई। यह फसल पशुओं के चारे के लिए काम आती है।