{"_id":"6947e505c539ea66df00de24","slug":"factory-workers-mobile-phone-snatched-fir-lodged-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-142486-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: फैक्टरी कर्मचारी का मोबाइल छीना, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: फैक्टरी कर्मचारी का मोबाइल छीना, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में कंपनी से लौट रहे एक कर्मचारी का बाइक सवार झपटमारों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, विशाल गुप्ता निवासी सिसावा थाना रोजा शाहजहांपुर हाल डैंसो चौक के पास सिडकुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे 18 दिसंबर की रात आठ बजे शिवशक्ति कंपनी सिडकुल से लौट रहा था। रास्ते में मोबाइल पर बात करने लगा और प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ पर पहुंचते ही एक बाइक पर दो युवक आए। दोनों ने आते ही उसका मोबाइल छीन लिया और उसे धक्का देकर बाइक से फरार हो गए। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इसके बाद मामले में पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार को तहरीर दी गई। थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।