{"_id":"626aa9da791d8930b645af59","slug":"factory-fired-150-workers-haridwar-news-drn4102597174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्कुट फैक्ट्ररी ने निकाले 150 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्कुट फैक्ट्ररी ने निकाले 150 कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल में बिस्कुट बनाने वाली एक फैक्टरी प्रबंधन ने करीब 150 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने कंपनी गेट पर प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मार्च माह का वेतन देकर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।
कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 17 वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं। रोजगार छीनने के बाद कहां जाएंगे। बच्चों के लालन-पालन और घर खर्च चलाना मुश्किल हो जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी प्रबंधन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर नारे लगाए। इस दौरान कर्मचारी सोनू, देव, देवेंद्र राणा, सुनील, बर्धमान बृजेश, ब्रजमोहन, रजनीश, राज कुमार, देवनारायण, देवेंद्र राणा, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, बृजेश फोरमैन, अंकित त्यागी, अंकित कुमार, कल्लू, अंकुर सैनी, नीरज चौधरी, उमाशंकर यादव उपस्थित थे।
कंपनी प्रबंधक पंकज दधीचि ने बताया की कंपनी आर्थिक तंगी झेल रही है। कर्मचारियों को कुछ दिनों के लिए घर भेजा गया है। आर्थिक स्थिति ठीक होते ही कर्मचारियों को वापस बुलाया जाएगा। कर्मचारियों का मामला श्रम आयुक्त के यहां भी चल रहा है, जो भी निर्णय आएगा उसका पालन किया जाएगा।