फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Expenditure, general and police observers reached Haridwar

चुनाव के लिए हरिद्वार पहुंचे व्यय, सामान्य व पुलिस प्रेक्षक

Fri, 28 Jan 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Expenditure, general and police observers reached Haridwar
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने सामान्य, व्यय व पुलिस प्रेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाम ने बताया कि प्रेक्षक आ गए हैं। चुनाव के लिए सात सामान्य, एक पुलिस व तीन लेखा प्रेक्षकों को हरिद्वार भेजा गया है।
विज्ञापन

हरिद्वार, बीएचईएल व रानीपुर के लिए संजय, ज्वालापुर व भगवान के लिए एचपी एस शरन, झबरेड़ा व मंगलौर के लिए एम मुत्थु कुमार, पिरान कलियर रुड़की के लिए डॉक्टर असाज सिंह, खानपुर व लक्सर के लिए अरविंद पाल संधु, हरिद्वार ग्रामीण के लिए केआर मीणा को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रेक्षक सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए हीरेमथ सुधीर कल्लया को बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं हरिद्वार, बीएचईएल रानीपुर, ज्वालापुर व भगवान पुर का लेखा व्यय प्रेक्षक सुनील कुमार अग्रवाल, झबरेड़ा, पिरान कलियर, रुड़की, खानपुर के लिए शिव स्वरूप सिंह व प्रतिभा चौधरी को मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण को लेखा व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षकों से मिलने का समय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के लिए सुबह 10 बजे से 11 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed