{"_id":"5daa042a8ebc3e017347864d","slug":"exercise-to-improve-the-deteriorating-arrangements-of-the-hospital-haridwar-news-drn3233023100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने की कवायद शुरू
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पटरी से उतरी स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की कवायद प्रभारी सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने शुरू कर दी है। उन्होंने डॉक्टरों और सफाई ठेकेदार के साथ बैठक लेकर समय से ड्यूटी करने के साथ मरीजों को उपलब्ध सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में प्रत्येक चार घंटे में साफ सफाई होगी। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजकुमार की कैंसर से मृत्यु हो जाने के बाद खाली हुए पद पर मेला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता को प्रभारी सीएमएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पद ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को उन्होंने अस्पताल के समस्त डॉक्टरों की बैठक ली। उन्होंने डॉक्टरों को समय से ओपीडी शुरू करने और भर्ती मरीजों की देखभाल करने को निर्देश दिए। उन्होंने ऑपरेशन दिवस होने में मरीज के ऑपरेशन न होने पर समयानुसार ओपीडी करने को कहा। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि बिना वजह के अवकाश पर न जाए। फार्मेसिस्ट और नर्स को भी ड्यूटी कर्तव्य के साथ निभाने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और गदंगी मिलने पर संबंधित ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अपनी मौजूदगी में साफ सफाई कराई। सीवर चौक हुई लाइनों को दुरुस्त कराया। वाटर कूलर को चलवाया और दीवारों पर लगे जाले और गंदगी को साफ कराया।
मरीजों को मिलेगा पौष्टिक आहार
सीएमएस राजेश गुप्ता ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने वाले भोजन के बारे में जानकारी। इसमें अनियमितता सामने आने पर भोजन ठेकेदार को कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि नियमावली के अनुसार मरीजों को भोजन वितरण करना है। खाने में साफ सफाई के साथ पौष्टिकता पर जोर देना है।