फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Excise seized Haryana's liquor by raiding the house

Haridwar News: घर में छापा मारकर आबकारी ने पकड़ी हरियाणा की शराब

Sat, 04 Jan 2025 11:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Excise seized Haryana's liquor by raiding the house
हरिद्वार। जिला आबकारी विभाग की टीम ने रोशनाबाद के एक मकान में छापा मारा। जहां से हरियाणा की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। टीम ने शराब को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आबकारी अधिनियम में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


उप आबकारी आयुक्त प्रभा शंकर मिश्रा के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिजौला ने एक टीम का गठन कर अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगाई। इसके बाद शनिवार को क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह पवार की एगो में आबकारी की टीम ने सिडकुल थाना क्षेत्र के आनेकी हेतमपुर रोड स्थित एक घर में छापा मारा। जहां से 58 बोतल और 347 पव्वे व्हिस्की के बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिजौला ने बताया कि आरोपी योगेंद्र कुमार निवासी आनेकी हेत्तमपुर रोड रोशनाबाद के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के घर से बरामद की गई शराब केवल हरियाणा में ही बेची जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------

देहरादून की टीम की कार्रवाई के बाद सक्रिय हुई स्थानीय टीम

पथरी के साबुत शीतलखेड़ा स्थित देसी शराब के ठेके पर देहरादून से आई आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर मिलावटी शराब शराब का भंडाफोड़ किया था। इसके बाद लक्सर क्षेत्र से भी नकली शराब पकड़ी गई। इसके बाद जिला आबकारी अधिकारी को हटाते हुए चर्चित आबकारी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से स्थानीय आबकारी टीम भी सक्रिय हो गई है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed