फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Excellence Teacher Award 2021 to Dr. Shivakumar

डा. शिवकुमार को 2021 का उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

Sat, 01 Jan 2022 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Excellence Teacher Award 2021 to Dr. Shivakumar
गुरुकुल कांगडी विवि के एसोसिएट प्रोफेसर डा. शिवकुमार चौहान को सम्मानित करती राज्य महिला आयोग की ? - फोटो : HARIDWAR
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिवकुमार चौहान को विभाग एवं संकाय स्तर पर वर्ष 2021 का उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया है। योग विज्ञान सभागार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री एवं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल ने डॉ. शिवकुमार चौहान को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान-2021 से सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. शिवकुमार चौहान शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनकी 12 पुस्तकें, 35 शोध पत्र, तीन कंपटीशन बुक प्रकाशित हो चुकी हैं। अनेक शोध-पत्रिकाओं के संपादक मंडल, दो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल के सह संपादक कर चुके हैं। दो वार्ताएं आकाशवाणी केंद्र नजीबाबाद से प्रसारित हो चुकी हैं। डॉ. चौहान को भारत शिक्षा रत्न-2014, एकेडमिक अचीवमेंट अवार्ड-2017, यंग रिसर्चर अवार्ड, स्मार्ट टीचर अवार्ड-2020, कम्युनिटी डेवलपमेंट अवार्ड-2021 से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विद्या भारती द्वारा ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र कुमार, कोआर्डिनेटर प्रो. श्यामलता जुयाल, प्रो. मनुदेव बंधु, प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने डॉ. चौहान को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed