{"_id":"c8368c88d62a9a78d1bb8150d162c0fe","slug":"exceeded-eight-hundred-number-of-patients-with-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सौ पार हुई डेंगू के मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सौ पार हुई डेंगू के मरीजों की संख्या
अमर उजाला,हरिद्वार
Updated Wed, 23 Oct 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या आठ सौ के पार चली गई है। सोमवार को जहां कुल 19 मरीज आए तो मंगलवार को डेंगू के हरिद्वार में 22 और रुड़की में 13 मामले आए हैं। वहीं लैब टेक्नीशियन की हड़ताल के चलते सिर्फ भर्ती मरीज और इमरजेंसी जांच ही हो सकी।
विज्ञापन
जिले में डेंगू के मरीजों का ग्राफ हजार की संख्या छूने को है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग डेंगू से निपटने को कोई अभियान नहीं चला रहा है। जिले में मंगलवार तक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 817 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
डेंगू की जांच प्रभावित
उधर, अब अस्पतालों में लैब टेक्नीशियन और फार्मेसिस्ट की हड़ताल के चलते डेंगू की जांच प्रभावित हो रही है। रक्तकोष और अन्य जांच सिर्फ एक संविदा लैब टेक्नीशियन के सहारे चल रही है। हालांकि हड़ताल के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या घटी है, लेकिन मंगलवार को जिले में 35 मरीजों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता का कहना है कि डेंगू के मरीजों और इमरजेंसी के मरीजों का प्राथमिकता के तौर पर इलाज किया जा रहा है। लैब टेक्नीशियन और फार्मेसिस्ट की हड़ताल के चलते मरीजों की जांच और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में संविदा कर्मचारी, नर्स और चिकित्सकों की सहायता से कार्य करवाया जा रहा है।