{"_id":"64b6e32cecfa728d4c04b3a6","slug":"ex-servicemen-and-brave-women-will-go-to-delhi-rally-haridwar-news-c-5-1-drn1065-203630-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दिल्ली की रैली में जाएंगे पूर्व सैनिक और वीर नारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दिल्ली की रैली में जाएंगे पूर्व सैनिक और वीर नारियां
विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति के कार्यकारिणी के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में गौरव सेनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। जिसमें उत्तराखंड के सभी जिलों के सैनिक संगठन शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली से वॉइस ऑफ एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक वीर बहादुर सिंह भी पहुंचे। इस दौरान उत्तराखंड के सभी सैनिक संगठनों ने वॉइस ऑफ एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन को ओआरओपी की विसंगतियों को लेकर सरकार को घेरने पर सहमति जताते हुए समर्थन देने पर फैसला लिया। जिसको लेकर 6 अगस्त को रामलीला मैदान नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ओआरओपी के कुछ मुख्य विसंगतियों पर विशेष रूप से डिसेबिलिटी पेंशन, एमएसपी एक समान हो, वीर नारियों की पेंशन की विसंगतियों को दूर किया जाए, ओआरओपी मैक्सिमम वेटेज के साथ दिया जाए, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर किया जाए, एमएसपी का समय 4/8/12 साल हो, ईसीएचएस, डीजीआर और उपनल में भेदभाव समाप्त हो, सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले हैनी रैंक पर पेंशन का लाभ दिया जाए, पे कमीशन कमेटी में जवानों और जेसीओ को शामिल किया जाए बिंदुओं पर चर्चा हुई। देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति हरिद्वार के सचिव विजय शंकर चौबे ने बताया कि दिल्ली में होने वाले धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड के सभी संगठनों के 35000 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की ओर से भाग लिया जाएगा।