फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Everyone has faith in the strategy, now the rival becomes special

सबको रणनीति पर विश्वास, अब प्रतिद्वंद्वी बने खास

Sat, 12 Feb 2022 08:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:47 PM IST
विज्ञापन
Everyone has faith in the strategy, now the rival becomes special
मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ मतदाताओं की खामोशी ने प्रत्याशियों को अपनी रणनीति बदलने को मजबूर कर दिया है। चुनावी दंगल में बड़े दलों के प्रत्याशियों का शह-मात का खेल शुरू हो गया। निर्दलीय और छोटे दलों के प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से गठबंधन कर अपनी ताकत बढ़ाने में जुट गए हैं। कई सीटों पर चुनावी गणित बदल जाएगा।
विज्ञापन

14 फरवरी को मतदान है। मतदाताओं का खामोशी ने पार्टी के आला नेताओं और प्रत्याशियों की धड़कनें तेज कर दी हैं। सीटों का गणित और माहौल पूरी तरह साफ नहीं हो रहा है। हरिद्वार जिले में 11 सीटों पर 110 प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं। भाजपा-कांग्रेस, सपा-बसपा और आप को छोड़कर बाकी छोटे दलों और निर्दलीय हर सीट पर ताल ठोक रहे हैं। साफ तौर पर सात सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है। जबकि देहात क्षेत्र की तीन और ग्रामीण सीट पर बसपा ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी जीत निश्चित करने के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंकने के साथ अपनी रणनीति में भी बदलाव करने लगे हैं।
विज्ञापन

निर्दलीय और छोटे दलों के वोट काटने वाले प्रत्याशियों से मजबूरी का गठबंधन करने लगे हैं। इसके लिए हर तरह का हथकंडा अपनाया जा रहा है। राजनीति जानकार बताते हैं, बड़े दलों के प्रत्याशी अपनी ताकत बढ़ाने के लिए निर्दलीय और छोटे दलों के उम्मीदवारों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। इससे निर्दलीय एवं छोटे दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में रबड़ स्टंप की तरह रहेंगे, जबकि उनके समर्थक बड़े प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करेंगे और करवाएंगे। बड़े प्रत्याशियों के इस फार्मूले से कई सीटों का गणित बदल जाएगा। मतदाताओं की खामोशी के बीच बड़े दलों के हर प्रत्याशी दूसरे प्रतिद्वंद्वी को खास बनाकर अपनी रणनीति पर विश्वास करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed