{"_id":"5e1f561a8ebc3e4b3f5c1606","slug":"every-man-should-have-patriotism-governor-haridwar-news-drn3328895123","type":"story","status":"publish","title_hn":".. हर आदमी में देशभक्ति होनी जरूरी: राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.. हर आदमी में देशभक्ति होनी जरूरी: राज्यपाल
विज्ञापन
सेवा भारती की ओर से आयोजित मकर संक्रांति उत्सव में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि हालात जो भी हों हर हाल में हर व्यक्ति में देशभक्ति जरूर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट भरने के लिए शत्रु से कभी हाथ न मिलाओ। उन्होंने बच्चों को शिक्षा देने के लिए एक पेंसिल और कॉपी अवश्य देने के लिए आह्वान किया।
बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर दो के परिसर में सेवा भारती हरिद्वार की ओर से मकर संक्रांति उत्सव के तहत सामूहिक यज्ञ व सामूहिक खिचड़ी का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सेवा भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चेतना जगाने, छुआछूत समाप्त करने का काम सेवा भारती बखूबी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संस्था को भटके हुए लोगों को सही रास्ता दिखाने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गरीब की सेवा भगवान की सेवा करना होता है। कहा कि यदि भूखे व्यक्ति की आत्मा तृप्त हो जाए तो उसकी आत्मा से निकली दुआ आपके लिए आशीर्वाद होगी। उन्होंने देेशभक्ति पर बोलते हुए कहा कि अच्छे बुरे की पहचान अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम करने को कहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के भाषणों और विदेशों में गए कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी परिकल्पना को सेवा भारती साकार करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सेवा परम धर्म है और सेवा करने से बड़ा मुकाम मिलता है। उन्होंने कहा कि सेवा करते हुए कुछ लोगों के मन में अहंकार आ जाता है, वह गलत है। सेवा करना दोधारी तलवार पर चलने जैसा है। उन्होंने कहा कि सेवा भारती ने जात-पात से दूर रहकर काम किया है। विशिष्ट अतिथि प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज, कार्यक्रम संयोजक वीर प्रताप, कार्यक्रम सह संयोजक अमरीश कुमार, प्रांत प्रचार युद्धवीर ने विचार रखे। संचालन रोहित ने किया। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, सुरेश राठौर, आरएसएस से प्रांत सेवा प्रमुख पवन, प्रांत सह प्रचार प्रमुख संजय, देवेंद्र प्रधान, मनमोहन द्रविड, सेवा भारती के अध्यक्ष रवि जोशी, विभाग अध्यक्ष वीके गुप्ता, विभाग मंत्री अनिल भारती, जिला संयोजिका सुधा टोंक, उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, राखी चंद्रा, हंसराज, विजयपाल सिंह, नरेश चौहान, नरेंद्र पाल, राजीव माहेश्वरी, बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया, नितिन चौहान, आलोक चौहान, विक्रम भुल्लर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
---------------
हवन के यजमान यह रहे
सेवा भारती की ओर से किए यज्ञ में अलग-अलग समाज से दंपत्ति यज्ञ में यजमान बनाया। जिसमें परमिंदर गिल-माला गिल, तेलूराम चनालिया-सुनीता प्रधान, रामकुमार शर्मा-प्रीत शिखा शर्मा ने यज्ञ में आहूति दी।
----------------
जोगेंद्र मावी