फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   etting drunk all the adultery: Shankaracharya

नशे में हो रहे सभी व्यभिचार: शंकराचार्य

Fri, 02 Sep 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 02 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
etting drunk all the adultery: Shankaracharya
Shankaracharya - फोटो : amarujala
 द्वारिका एवं ज्योर्तिपीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने  हिंगलाज सेना का आह्वान किया कि वह समाज में फैली बुराईयों के खिलाफ लड़ाई लड़ें। उन्होंने कहा महिलाओं को अत्याचारों के खिलाफ लड़कर अपने अधिकार प्राप्त कर समाज के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन


शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की ओर से बनाई गई हिंगलाज सेना का सम्मेलन आयोजित किया गया था। शुक्रवार को गौतम फार्म हाउस में आयोजित धर्म सभा के तहत हिंगलाज सेना का सम्मेलन को संबोधित करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि सभी उत्पीड़न शराब के नशे के कारण हो रहे हैं। इसलिए नशा उन्मूलन अभियान के लिए महिलाओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा, साथ ही महिलाओं को अपने सम्मान के लिए भी लड़ना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने सभी को सनातन धर्म के अनुशासन के अनुसार अपने जीवन का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में धर्म के साथ ही कुछ लोग नीति विरुद्घ व्यवहार करने लगे हैं। इसलिए अपना दांपत्य जीवन सफल बनाने के लिए वेदशास्त्र में वर्णित आचरणों का पालन करना चाहिए। धर्म सभा में हिंगलाज सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीमणी शास्त्री ने महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने को आह्वान किया। इस मौके पर उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात सिंह समस्त प्रदेशों के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रहमचारी रामानंद को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया
हरिद्वार। भारत साधु समाज के संस्थापक महामंत्री धर्माचार्य स्वामी हरिनारायणानंद ने शंकराचार्य के शिष्य ब्रहमचारी रामानंद को केंद्रीय संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। रामानंद को उनके द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं में अपनी अच्छे कार्यों के चलते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed