{"_id":"65c92158142642d72c036736","slug":"engineer-ravi-bahadur-has-raised-questions-on-the-nari-haridwar-news-c-5-1-drn1030-348004-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले अंकिता को न्याय दिलाए सरकार : रवि बहादुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले अंकिता को न्याय दिलाए सरकार : रवि बहादुर
विज्ञापन
Iविधायक ने उठाए नारी शक्ति सम्मान महोत्सव पर सवालI
ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने ऋषिकुल मैदान में होने जा रहे नारी शक्ति महोत्सव पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी से भीड़ जुटाई जा रही है। सरकार पहले अंकिता को न्याय दिलाए, फिर महिलाओं का सम्मान करे।
विधायक ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने का विपक्ष विरोध कर रहा है, क्योंकि एक तरफ धामी सरकार महिलाओं का शोषण कर रही। प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल रहा है। सरकार और पुलिस वीआईपी का नाम उजागर नहीं कर रही। अपराधियों को बचाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर मातृ शक्ति को समर्पित कार्यक्रम के नाम पर मातृ शक्ति का मजाक बनाया जा रहा है।
कहा कि कार्यक्रम के लिए स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी, शिक्षण संस्थान सभी में अवकाश घोषित किया, पर जब कार्यक्रम के लिए भीड़ नहीं हो रही है तो सरकारी शिक्षिकाओं समेत कर्मचारियों और छात्राओं को अवकाश देकर कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है। कहा कि कांग्रेस सरकार में कभी भी पार्टी ने अपने हित के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं किया।