फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Energy corporation waiting for accident

ऊर्जा निगम को हादसे का इंतजार

Sat, 11 Sep 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Energy corporation waiting for accident
क्षेत्र के रोहालकी और अहमदपुर गांव से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन से ग्रामीण दहशत में हैं। लाइन कहीं झूल रही है तो कहीं हरे पेड़ों के बीच से निकल रही है। इससे बारिश में करंट फैलने का खतरा बना है।
विज्ञापन

बहादराबाद उपखंड क्षेत्र के गांव रोहालकी और अहमदपुर के बीच खेतों से हाईटेंशन लाइन जा रही है। लाइन काफी पुरानी है। हवा चलने पर लाइन में स्पार्किंग होती है। इससे घरों में शार्ट सर्किट और खेतों में आग लगने की घटनाएं होती हैं। कई जगह सड़क के ठीक ऊपर लाइन के तार काफी नीचे हैं तो कई बगीचों में हरे पेड़ों को छूकर निकल रही है। ग्रामीणों के मुताबिक गर्मियों में तारों से निकलने वाली चिंगारी से गन्ने के खेतों में आग लगने की घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण कई बार तारों को बदलने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले साल ही करंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है। बारिश में लोग खेतों में जाने से कतराते हैं। बिजली विभाग के सहायक अभियंता अनुज जुडियाल बताते हैं, लाइन में कहीं कोई दिक्कत आती है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाता है। लाइन मानकों के हिसाब से ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
- हाईटेंशन लाइन के तार झूल रहे हैं। हवा चलने पर तारों से चिंगारी निकलती है। इससे कई बार गन्ने की फसल में आग तक लग जाती है।
- ललित सैनी, अहमदपुर ग्रंट
- बिजली की लाइन पुरानी हो गई है। तारें नहीं बदली गई हैं। लाइन कई जगहों पर पेड़ों को छू रही है। बारिश में करंट का खतरा बना रहता है।
- प्रेम सिंह, रोहालकी
- र्हाईटेंशन लाइन दशकों पुरानी है। तारों की स्थिति जर्जर हाल में हैं। टूटने पर जैसे जैसे उनको जोड़कर सप्लाई दी जा रही है। - रणवीर सिंह, रोहालकी
- बिजली के तारों से अक्सर चिंगारी उठती है। कुछ समय पहले ही मेरी चार बीघा गन्ने की फसल भी बिजली के तार से उठी चिंगारी से जलकर राख हो गई। - अमित सैनी, अहमदपुर ग्रंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed