फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ending the marriage of a married woman running in-laws

ससुराल के बाहर चल रहा विवाहिता का धरना खत्म

Thu, 18 May 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 18 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ससुराल वालों के खिलाफ भ्रू्ण हत्या, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने के बाद विवाहिता ने ससुराल के बाहर से धरना खत्म कर दिया है। बृहस्पतिवार को ससुराल के बाहर लगा टैंट हटा लिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता एक धर्मशाला में शिफ्ट हो गई है।


 पिछले कई दिन से कनखल की ज्ञानलोक कालोनी में विवाहिता पूजा शर्मा अपनी बेटी आनंता, मां संध्या शर्मा के साथ धरने पर बैठी थी। विवाहिता का आरोप था कि चौदह महीने से उसके पति का कोई अता पता नहीं है और ससुराल पक्ष ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। आरोप था कि पुत्र को जन्म न दे पाने के कारण ही उसके साथ इस तरह का बर्ताव किया गया था।  विवाहिता के मामला काफी तूल पकड़ गया था। कई सामाजिक संगठन, राजनैतिक संगठन ने मौके पर पहुंचकर महिला को अपना समर्थन दिया था। पता चला था पति दुबई में है और दो जून तक पति के पहुंचने का भरोसा ससुराल पक्ष ने दिया है। लेकिन महिला तब भी टस से मस नहीं हुई थी। बुधवार को महिला ने अपने पति शरद शर्मा, ससुर चंद्रप्रकाश शर्मा, सास मंजू शर्मा, ननद मनीषा शर्मा के खिलाफ भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीडन का केस दर्ज करा दिया। केस दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को महिला ने ससुराल के बाहर से धरना खत्म कर दिया। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि महिला किसी धर्मशाला में शिफ्ट हो गई है। मुकदमे की गहनता से जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed