फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Empty liquor bottles found in library

पुस्कालय में मिली शराब की खाली बोतलें

Fri, 06 Aug 2021 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Empty liquor bottles found in library
नगर निगम के हैंडओवर पुस्तकालयों में मेयर अनीता शर्मा के निरीक्षण के दौरान मिले शराब के खाली पव्व? - फोटो : HARIDWAR
कोर्ट के आदेश पर नगर निगम के हैंडओवर हुए पुस्तकालयों का मेयर अनीता शर्मा ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सभी पुस्तकालय बदहाल हालत में मिले। किसी पुस्तकालय में किताबों की जगह शराब की खाली बोतलें मिली तो कहीं चाभियां ही गायब थी। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि पुस्तकालयों के लिए सामान खरीद का टेंडर रद्द किया जाएगा। उन्होंने पुस्तकालय भवन निर्माण घोटाले की जांच की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने अपनी निधि से पुस्तकालयों के निर्माण के लिए बजट दिया था। इसके बाद भी पुस्तकालय शुरू नहीं हो सके। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने पुस्तकालय संचालन के लिए उन्हें नगर निगम के हैंडओवर कर दिए। नगर निगम प्रशासन की ओर से पुस्तकालयों के लिए सामान खरीद का टेंडर भी निकाला जा रहा है। टेंडर निकाले जाने से पहले बृहस्पतिवार को मेयर अनीता शर्मा ने निगम अधिकारी दिनेश उनियाल और दिनेश कांडपाल के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

खड़खड़ी स्थित कुंज गली के बारातघर में ही पुस्तकालय है। जिसकी हालत जर्जर है। सीढ़ियां और छत गिरने का खतरा है। टंकी नंबर 6 स्थित पुस्तकालय की चाभी अधिकारियों के पास नहीं मिली। शिवलोक स्थित पुस्तकालय में अतिक्रमण है। उसमें शराब की खाली बोतलें और अनाज भरा मिला। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि पुस्तकालयों की हालत बहुत खराब है। उनमें बैठकर पढ़ाई संभव नहीं है। बच्चों की सुविधा के लिए कुछ नहीं है। जो समान का टेंडर निकाला जा रहा है उसे रद्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी कभी निरीक्षण करते तो पुस्तकालयों की दुर्दशा नहीं होती। उन्होंने कहा कि इसमें घोटाला की बू आ रही है और जांच होनी चाहिए। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, अमन गर्ग, कांग्रेस अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed