{"_id":"648a126b8af8646f82008004","slug":"employees-demonstrated-in-support-of-old-pension-restoration-haridwar-news-c-5-1-drn1065-178844-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पुरानी पेंशल बहाली के समर्थन में कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पुरानी पेंशल बहाली के समर्थन में कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने 14 जून को डिमांड डे के रूप में मनाया। इसके तहत पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन का समर्थन करते हुए विश्वविद्यालय मुख्य परिसर में प्रदर्शन किया। इस मौके पर शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अंबुज कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। जिसमें मांग की गई कि कर्मचारियों के भविष्य के हितों को ध्यान में रखते हुए अविलंब केंद्र व राज्य सरकारों को पुरानी पेंशन योजना बहाली व कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को पूरा करना चाहिए।
उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के संप्रेक्षक प्रकाश चंद्र तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर सभी कर्मचारी पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कार्यों को पूर्ण करते हुए देश की भावी-पीढ़ी का मार्गदर्शन करने में अपना योगदान दे रहे हैं। लेकिन नई पेंशन नीति के चलते कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के बाद सुरक्षित भविष्य व जीवनयापन के लिए पुरानी पेंशन योजना आवश्यक है। इस मौके पर श्याम कुमार कश्यप, शशिकांत शर्मा, डाॅ. पंकज कौशिक, डाॅ. विक्रम, हेमंत सिंह नेगी, अर्जुन, कुलदीप, सुशील रौतेला, राजीव गुप्ता, रमाशंकर, विरेंद्र पटवाल, कुलभूषण शर्मा, अरविंद्र कुमार, अमित धीमान, रूपेश पंत, सुधाकर, ओमवीर आदि मौजूद रहे।