{"_id":"616846a579952924a8020a1b","slug":"employees-demonstrated-in-municipal-corporation-haridwar-news-drn39335262","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने नगर निगम में किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने नगर निगम में किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने 18 सूत्री मांगों के समर्थन में नगर निगम में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। 25 तक मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्तूबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई।
समन्वय समिति के संयोजक दिनेश लखेड़ा, नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री इंदर सिंह रावत और उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड की विसंगति दूर की जाए। निगमों एवं आयुर्वेद विवि के कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया जाए। पूर्व की भांति एसीपी का लाभ और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 4200 ग्रेड पे दिया जाए।
नगर निगम के कर्मचारी नेता राजेन्द्र घाघट, आयुर्वेद विवि के नेता शिवनारायण सिंह, दिनेश ठाकुर ने कहा कि सरकार वन टाइम सेटलमेंट के तहत पदों के सापेक्ष संविदा, दैनिक, आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करे। प्रदर्शन करने वालों में नंदन सिंह रावत, उमेश कुमार, दिनेश कांडपाल, अजय कुमार, ओम प्रकाश मौर्य, ललित अरोड़ा, वहजाद, प्रवीण कुमार, गुरिंदर कौर, सीमा, शबाना, निशांत बेनीवाल आदि मौजूद रहे।