{"_id":"6967a69a21de3e22400dcc2e","slug":"employee-arrested-for-stealing-steel-pipes-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-143639-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्टील पाइप चोरी करने के मामले में कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्टील पाइप चोरी करने के मामले में कर्मचारी गिरफ्तार
Wed, 14 Jan 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बहादराबाद थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में स्थित आईपी 4 के एक प्लांट से स्टील पाइपों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विशाल धीमान निवासी बहादरपुर सैनी बहादराबाद से चोरी का सामान बरामद किया गया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, बृज मोहन गुप्ता निवासी बेगमपुर बहादराबाद ने शिकायत दी थी कि उनकी कंपनी विम प्लास्ट लिमिटेड प्लांट-34 से मंगलवार की देर रात तीन कट्टे स्टील पाइप चोरी हो गए। सुबह सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो उसमें कर्मचारी विशाल धीमान सैनी चोरी को अंजाम देते हुए नजर आया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी विशाल धीमान को बेगमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 250 स्टील के पाइप बरामद कर लिए गए। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।