फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   emple decorated for Mahashivratri

महाशिवरात्रि के लिए सजे देवालय

Fri, 06 Aug 2021 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
emple decorated for Mahashivratri
शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर किया गया विल्वकेश्वर महादेव में भगवान शिव का श्रृंगार । - फोटो : HARIDWAR
आज सावन की महाशिवरात्रि है और शहर से लेकर देहात तक के सभी शिवालयों व मंदिरों में जलाभिषेक के लिए तैयारियां की गई हैं। सभी शिवालयों को भव्य तरीके से सजाया गया है। शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। वहीं कोविड नियमों के साथ ही देवालयों में जलाभिषेक करने की मंदिर प्रबंध समितियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है।
विज्ञापन

श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर आज ब्रह्म मुहूर्त में ही देवालयों व शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी के जवान रात को ही तैनात कर दिए गए। वहीं मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं से कोरोना नियमों के साथ श्रद्धालुओं से जलाभिषेक करने की अपील भी मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ मिलकर पुलिसकर्मी करेंगे। शहर में श्रद्धालु सबसे अधिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते है।
विज्ञापन

बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर, दरिद्र भंजन महादेव मंदिर, तिलभांडेश्वर, पीपलेश्वर महादेव मंदिर समेत आदि मंदिरों में भी जलाभिषेक होता है। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों को भव्य रुप से सजाया गया है। वहीं मंदिरों में भगवान शिव की प्रतिमा का भी भव्य शृंगार किया गया है। शहर और देहात के सभी शिवालयों, देवालयों और मंदिरों में भी जलाभिषेक की तैयारी पूरी कर ली गई थी। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि देवालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। वहीं फोर्स की भी तैनात कर दी गई है। कोरोना नियमों के साथ मंदिरों में अभिषेक कराया जाएगा।

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर किया गया दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का श्रृंगार ।

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर किया गया दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का श्रृंगार ।- फोटो : HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed